आगरा

अखिलेश और शिवपाल में होने जा रहा समझौता, सैफई परिवार के इस चेहरे का प्रयास लायेगा रंग!

मुलायम सिंह की समाजवादी नहीं टूटेगी, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव 2019 से पहले दिखेंगे साथ !

2 min read
Sep 05, 2018
Akhilesh and Shivpal

आगरा। शिवपाल सिंह यादव द्वारा सेक्युलर मोर्चे का गठन करने का ऐलान क्या किया राजनीति जगत में भूचाल आ गया। सबसे ज्यादा हलचल सपा के कट्टर वोटर माने जाने वाले यादव समाज में है। अब होगा क्या...। शिवपाल सिंह यादव यदि समाजवादी पार्टी से अलग होते हैं, तो अखिलेश यादव या फिर शिवपाल सिंह यादव, किसे चुना जायेगा। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सैफई परिवार से बात की, तो वहां से बड़ी खबर मिली है।

चाचा भतीजे होंगे एक
अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि सैफई परिवार में अभी तक जो कुछ भी हुआ है, वो अच्छा नहीं हुआ। इससे समाजवादी पार्टी को राजनैतिक नुकसान पहुंच रहा है। अब इसे बचाने के लिए सैफई परिवार में अहम भूमिका निभाने वाले और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे भाई राजपाल यादव अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।


जल्द होगी बैठक
जयप्रकाश यादव ने बताया कि उनकी इस मामले में राजपाल यादव से सैफई में चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि जल्द ही परिवार की एक बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस बैठक में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी। इस बैठक में अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच ये दूरियां क्यों बढ़ती जा रही हैं, इसके कारण तलाशते हुये, इन दूरियों को कम किया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 2019 से पहले अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव एक साथ दिखाई देंगे।

Published on:
05 Sept 2018 04:54 pm
Also Read
View All