
आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में जुटी भीड़ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें पूरे प्रदेश के दलित समाज के लोग शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि दलित समाज ने इस रैली के जरिए भाजपा और उसके सहयोगियों को एकजुट होकर चुनौती देने का संदेश दिया है। अखिलेश ने कहा कि अब PDA में 'D' का मतलब सिर्फ 'दलित' नहीं, बल्कि 'दमदार दलित' हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा से PDA ने साफ कर दिया है कि जो भाजपा के साथ है, PDA उसके खिलाफ है।
अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि सम्मेलन में संविधान और आरक्षण बचाने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा। अखिलेश ने रैली को सफल बताते हुए दावा किया कि साल 2027 में PDA की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार सामाजिक न्याय को बढ़ावा देगी और हर तरह का भेदभाव खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि PDA सरकार सभी के मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा और तरक्की के साथ खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।
खबर अपडेट हो रही है