आगरा

अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय ​अधिवेशन से बड़े चेहरों को किया दूर

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री विपुल पुरोहित, अभिनव शर्मा, नितिन गुप्ता जैसे लालबत्तीधारियों को नहीं सौंपी जिम्मेदारी

2 min read
Sep 21, 2017

आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को आगरा में होना है। इसके लिए आगरा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैंं। लेकिन पार्टी हाईकमान ने कई ऐसे बड़े चेहरों को इस राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारियों से दूर रखा है, जो कई सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। ये कहा जाए कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिन्हें लालबत्ती दी थी, अब उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों से दरकिनार कर दिया गया है।

सपा सरकार में दी गईं थीं लालबत्तियां
राष्ट्रीय अधिवेशन सपा के लिए कई मायनों में बहुत ही अहम है। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2012 से पहले आगरा में ही राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। पार्टी ने तब यूपी में अपना जीत का डंका बजाया था। इसके बाद आगरा में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लालबत्तियों की छड़ी लगा दी थी। पार्टी ने डॉ. आलोक पारीख, शिवकुमार राठौर, अंजुला माहौर (अब भाजपा में), विपुल पुरोहित, अभिनव शर्मा, रामसकल गुर्जर, पक्षालिका सिंह (अब भाजपा में), नितिन गुप्ता, सीपी राय, राजा अरिदमन सिंह (अब भाजपा में) को अखिलेश यादव ने लालबत्ती दी थी। वहीं सपा सरकार के शासनकाल में मेयर इंद्रजीत आर्य भी भगवा छोड़कर सपाई हो गए थे। अब जब राष्ट्रीय अधिवेशन का समय है, तो कुछ नेता सपा का दामन छोड़कर किनारा कर चुके हैं। लेकिन, जो अब भी पार्टी में हैं, अखिलेश यादव ने उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन में आधिकारिक जिम्मेदारी न देकर एक चेतावनी देने का संकेत दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किए हैं पत्र
सीपी राय के संबंध में बताया गया है कि वे अस्वस्थ्य चल रहे हैं। इसलिए उन पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जो पत्र जारी किया है। उसमें से कई ऐसे चेहरों को जिम्मेदारियों से दूर रखा गया है, जिन्होंने लालबत्ती की रेबड़ियों में खूब धमाल मचाया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने अपना काम बनता के हिसाब से खूब जोड़ा। अब पार्टी हाईकमान तक सारी जानकारी पहुंच चुकी है और उन्हें चेतावनी भी दी जा चुकी है।
लखनऊ से इन्हें मिलीं हैं जिम्मेदारियां
काबिलेगौर है कि राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों को लखनऊ जिम्मेदारियां आवंटित की गई हैं। इनमें स्वागत समिति, आवास समिति, भोजन व्यवस्था समिति, पंडाल, मंच, ट्रांसपोर्ट, सजावट आदि के लिए पदाधिकारियों ने स्वेच्छापूर्वक दायित्व संभालने के लिए कह दिया है। सपा के पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर को पंडाल, मंच, साउंड सिस्टम और भोजन की व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। वहीं आवास व्यवस्था के लिए रामसहाय यादव और प्रवीण राजपूत को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था राहुल चतुर्वेदी, सजावट के लिए महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, जलपान की व्यवस्था के लिए पहलवान नाहर सिंह यादव और मीडिया किट के लिए अनिल रावत व बीनू महाजन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें

राष्ट्रीय अधिवेशन पर अखिलेश यादव के सख्त निर्देश
Published on:
21 Sept 2017 07:05 pm
Also Read
View All