आगरा

अखिलेश के इस दाव के बाद अब कोई नेता नहीं जाएगा शिवपाल यादव के साथ….

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा में मची भगदड़ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

less than 1 minute read
Oct 20, 2018
Akhilesh Yadav

आगरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा में मची भगदड़ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अखिलेश यादव द्वारा अब बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी। उनका सम्मान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया है।

ये है इस पत्र में खास..
ये पत्र सपा के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष को जारी किया गया है। इस पत्र में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा निर्णय लिया गया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिन बूथों पर बूथ प्रभारियों द्वारा सबसे अधिक मतदाताओं के नाम शामिल कराने, मृतक अथवा गलत दर्ज नामों को सूची से कटवाने का कार्य किया है ऐसे बूथ प्रभारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय पर सम्मानित करेंगे।

Published on:
20 Oct 2018 07:14 pm
Also Read
View All