आगरा

यमुना एक्सप्रेस वे पर स्कूल के बच्चों की बस का भीषण एक्सीडेंट, तस्वीरें देखकर दहल जाएगा आपका दिल

हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल के बच्चे ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे थे, यमुना एक्सप्रेस वे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ।
3 min read
Nov 03, 2017
Alok bhartiya school
Alok bhartiya school

आगरा। हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल के बच्चों की बस यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई। ये बच्चे ताजमहल देखने के लिए आ रहे थे। हादसा इतना भीषण था, कि जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। किसी का हाथ कट गया, तो किसी का पैर। किसी बच्चे की हाथ की अंगुलियां कट गई हैं। डरे सहमे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल दहला देने वाली घटना
ये दिल दहला देने वाली घटना हुई यमुना एक्सप्रेस वे पर। खंदौली के निकट शुक्रवार की सुबह स्कूल बस का टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे चीखों से गूंज उठा। बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के अमर भारती स्कूल के बच्चे ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे थे।

खंदौली के पास हुआ हादसा
स्कूली बस यमुना एक्सप्रेस के रास्ते आगरा आ रही थी। बस खंदौली पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस का अगला टायर फट गया और बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस के पलटने के बाद चीख पुकार शुरू हो गई। यमुना एक्सप्रेस वे पर आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। आनन फानन में लोग राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। स्कूली बच्चों की चीख पुकार के बीच लोगों ने कई बच्चों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला।

ये है घायलों की सूची -

दर्दनाक था मंजर
स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूली बच्चों से भरी बस जैसे ही पलटी। चीख पुकार मच गई। लोग जब पहुंचे तो बहुत ही दर्दनाक मंजर सामने था। लहूलुहान अवस्था में बच्चे बस के अंदर पड़े थे। घायल बच्चों को लोगों ने निकाला। हादसे की सूचना यमुना एक्सप्रेस वे पुलिस और थाना खंदौली को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव काम में स्थानीय लोगों की मदद की और घायल बच्चों को उपचार के लिए आगरा की एसएन इमरजेंसी में भेजा। वहीं पुलिस ने फायर बिग्रेड को भी बुलाया। वहीं कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ये है घायलों की सूची -

क्रेन से हटाई बस
पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे से पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया। आगर की इमरजेंसी में पांच घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया भी बच्चों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

Published on:
03 Nov 2017 06:44 pm