आगरा

ताजमहल में व्हीलचेयर की नहीं है सुविधा, अमेरिकी टूरिस्ट ने यूनेस्को से पूछा सवाल

अमेरिकी टूरिस्ट एडम वॉकर ने अपने ट्वीट में फोटो और वीडियो शेयर किया है। उन्होंने उस ट्वीट में ताज पर दिव्यांग के कोई व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाया है।

2 min read
Jan 13, 2023

न्यूयॉर्क से 6 जनवरी को एडम वॉकर ताजमहल घूमने आए थे। यहां उनके साले ने अपनी दिव्यांग पत्नी को गोद में लेकर 22 सीढ़ियां चढ़ी और उतरी। इसका वीडियो एडम वॉकर ने बना लिया। इसके बाद उन्होंने यूनेस्को को टैग करके ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने ताजमहल में हो रही अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है।

ट्वीट कर ताजमहल पर उठाया सवाल
एडम वॉकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दुनिया के टॉप मोनुमेंट्स में से एक क्यों है ताज महल? व्हीलचेयर की सुविधा नहीं है? मेरे ब्रदर इन लॉ को मेरी दिव्यांग भाभी को 22 सीढ़ियां ऊपर और नीचे ले जाना था। यह न केवल अशोभनीय है, बल्कि पूरी तरह से खतरनाक भी है। @यूनेस्को यह 2023 है!!!”

6 जनवरी को गए थे ताजमहल घूमने
एडम वॉकर अमेरिका के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी भारतीय मूल की हैं। वह केरल की रहने वाली हैं। 6 जनवरी को एडम अपनी पत्नी, साले और सलहज के साथ ताजमहल घूमने गए थे। एडम के साले की पत्नी दिव्यांग है। वह ताजमहल तक व्हीलचेयर से गई थीं। ताजमहल के मकबरा तक व्हीलचेयर वाले लोगों के जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है, इसलिए उनके साले को अपनी पत्नी को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा।”

एडम के वीडियो को 20 हजार लोगों ने देखा
सीढ़ी से उतरते समय एडम ने वीडियो बना ली। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। वीडियो को अब तक करीब 20 हजार लोग देख चुके हैं। एडम के ट्वीट पर दिव्यांगों के लिए काम करने वाली संस्था प्लानेट एबल्ड की संस्थापक नेहा अरोरा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है कि कि आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट फर्श गंदा होने की वजह से दिव्यांग लोगों के लिए रैंप नहीं बना रहा है।

Published on:
13 Jan 2023 01:01 pm
Also Read
View All