आगरा

गुरुवार को आगरा से चलेगी यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी आगरा में होंगे।

2 min read
Jul 04, 2018
Amit shah

आगरा। गुरुवार पांच जुलाई का दिन आगरा के लिए बेहद ही खास है। खास इसलिए है कि उत्तर प्रदेश की सरकार आगरा से चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा में होंगे। उनकी अगुवानी करने के लिए स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी आगरा में होंगे। पांच जुलाई को आगरा में आठ घंटे तक वीवीआईपी का जमावड़ा रहेगा।

ये है कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 जुलाई को सुबह खेरिया हवाई अड्डे पर पहुचेंगे। एयरपोर्ट से फेतेहबाद रोड आगरा स्थिति होटल उत्कर्ष विलास में पहुंच कर संगठनात्मक बैठक लेंगे, जिसमे ब्रज, पश्चिम, कानपुर आदि क्षेत्रों के पदाधिकारी विस्तारक और आईटी विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मलेन को सम्बोधित करेंगें।


सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अगुवाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ पांच जुलाई को सुबह 10 बजे 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां से वे सीधे फतेहाबाद रोड स्थित उत्कर्ष विलास होटल जाएंगे। इसी होटल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री होटल उत्कर्ष विलास में अमित शाह के साथ संगठन की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी शाम पांच बजे से सूदसदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में भाग लेंगे और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। सूरसदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी आगरा में होंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।

Published on:
04 Jul 2018 03:38 pm
Also Read
View All