आगरा

अमित शाह ने की मंच से यूपी के इस मंत्री की तारीफ, बोले- युवा हैं, किया ये बड़ा काम…

भाषण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम लिया। उन्होंने बात की शुरुआत कुछ इस तरह की अचानक सबका ध्यान इस तरफ गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2019, 8:31 PM IST
Amit Shah
जब मंच से बोले अमित शाह ‘ये हमारा श्रीकांत शर्मा अभी युवा है, भाजपा सरकार में ऊर्जामंत्री बनाया, किया ये बड़ा काम

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने ताजनगरी से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। आगरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा साथ ही मंच से मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री की इस अंदाज में तारीफ की सबका ध्यान खींच लिया।

ये बोले अमित शाह

भाषण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम लिया। उन्होंने बात की शुरुआत कुछ इस तरह की अचानक सबका ध्यान इस तरफ गया। अमित शाह ने मंच बैठे प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘ये हमारा श्रीकांत शर्मा अभी युवा है, जिन्हें हमने भारतीय जनता पार्टी सरकार में ऊर्जामंत्री बनाया... दो करोड़ 37 लाख लोगों के घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।‘ अमित शाह ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के काम की तारीफ की।

इसीके साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की तरीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने इतने कम समय में बड़ा काम कर दिखाया है।

वहीं अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार जात के आधार पर काम करती थी लेकिन भाजपा सरकार बिना किसी जाति के भेदभाव के काम कर रही है।

Updated on:
24 Mar 2019, 8:31 PM IST
Published on: