आगरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच जुलाई को आ रहे आगरा, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 जुलाई को आगरा आ रहे हैं।

2 min read
Jul 03, 2018
BJP president Amit shah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 जुलाई को आगरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा नेताओं ने ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम के विषय में बताया।

ये है कार्यक्रम
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि अमित शाह 5 जुलाई को सुबह 9 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुचेंगे। एयरपोर्ट से फेतेहबाद रोड आगरा स्तिथि होटल उत्कर्ष विलास में पहुंच कर संगठनात्मक बैठक लेंगे, जिसमें ब्रज, पश्चिम, कानपुर आदि क्षेत्रों के पदाधिकारी विस्तारक और आईटी विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मलेन को सम्बोधित करेंगें।

ये रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सह-महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगें।

इन चौराहों पर होगी पुष्प वर्षा
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि एम जी रोड पर साईं की तकिया धौलपुर हाउस, कलक्ट्रेट, धाकरण, सुभाष पार्क, राजामंडी, सेंट जोंस आदि चौराहों पर फूल वर्षा एवं चौराहों को सजा कर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, हेमन्त शर्मा, संजीव चौबे, नवल तिवारी, अभिषेक गुप्ता, मनोज शर्मा, दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Published on:
03 Jul 2018 07:46 pm
Also Read
View All