आगरा

Public Holiday: 6, 7 और 8  सितंबर को अवकाश घोषित, जानें क्या है वजह

सितंबर का महीना छुट्टियों से भरपुर है। 6, 7 और 8 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान सारे स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

less than 1 minute read
Sep 04, 2024

हम सब बड़े उत्साह के साथ सितंबर के महीने में प्रवेश कर रहे हैं। इस उत्साह का कारण है त्योहार और छुट्टी। इस महीने से त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। अब इस महीने आपको लगातार तीन दिनों का सार्वजनिक अवकाश मिल रहा है। इस दौरान दफ्तर से लेकर स्कूल बैंक तक बंद रहेंगे।

लगातार 3 दिनों की मिलेगी छुट्टी 

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मनाया जाता है। ऐसे में यहां पर एक दिन छुट्टी रहती है। इसके अलावा 8 सितंबर को रविवार है जिसकी वजह से सभी जगह पर अवकाश रहता है। 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है इस दिन भी सभी जगहों पर छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय स्कूल बंद रहेंगे 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है इस मौके पर भी सभी सरकारी कार्यालय विद्यालय बंद रहेंगे।

6 सितंबर को महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश

6 सितंबर को महिलाओं के लिए विशेष रूप से रखा गया है। 6 सितंबर को महिलाएं निर्जला तीज का व्रत रखेंगी जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है 6 सितंबर को महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

क्यों मनाते हैं तीज?

तीज का निर्जला व्रत महिलाएं अपने पति के दीर्घायु उम्र के लिए करती है। यह त्योहार मुख्य रूप से  बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। यह शुभ पर्व शिव जी और माता पार्वती के बीच भक्ति और प्रेम को समर्पित है। इस व्रत में तीज माता यानी कि पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है।

Published on:
04 Sept 2024 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर