
आगरा। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी हैं। फिलहाल आरएलडी, सपा, कांग्रेस, बसपा की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे चल रही हैं, लेकिन बीजेपी की प्रत्याशी मृगांका सिंह के भी जीतने के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि दोनों में टक्कर है। तबस्सुम हसन का गजकेसरी योग बन रहा है, तो वहीं मृगांका सिंह का बुधादित्य योग बन रहा है। बुधादित्य अचानक जीत दिला सकता है।
ये बोले ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि तबस्सुम हसन की तुला राशि है। तुला राशि में गुरु चल रहा है। इनका चंद्रमा भी तुला राशि में है, जिसके चलते गजकेसरी योग बन रहा है। इसलिए इनकी जीत मानी जा रही है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी मृंगाका सिंह की राशि सिंह हैं। इनका पंचम भाव का चंद्रमा है। वहां पर शनि बैठा है। राहू कर्क राशि में चल रहा है और केतु चल रहा है मकर राशि में। सूर्य और बुद्ध चल रहे हैं वृष राशि में। शुक्र चल रहा है मिथुन राशि में। मृगांका की राशि सिंह का सूर्य चल रहा है वृष राशि में। उसके साथ है बुध, इनका बुधादित्य योग बन रहा है। बीजेपी की वृष राशि है और आरएलडी की भी तुला राशि है। दोनों में टक्कर रहेगी। बुधादित्य योग मृगांका सिंह को अचानक लाभ दे सकता है।
ये भी पढ़ें - भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने बताया, भाजपा क्यों जीतेगी कैराना लोकसभा उपचुनाव