यमुना एक्सप्रेस वे खंदौली से गुजरेगी अस्थि कलश यात्रा
आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के दर्शन आज आगरावासी कर सकेंगे। ये अस्थि कलश मथुरा के लिए जाएगा। आगरा में अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन नहीं होगा। मथुरा की यमुना नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी ये अनुमान लगाया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
खंदौली से गुजरेगी अस्थि कलश यात्रा
अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि प्रदेश की प्रमुख नदियों में विसर्जित किए जा रहे हैं। आगरा और उनके पैतृक स्थान पर अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम था लेकिन, उसे स्थगित कर दिया गया। ऐसे में आगरा के कार्यकर्ताओं को थोड़ी मायूसी हुई कि वे अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं कर सकेंगे। लेकिन, मथुरा की यमुना नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए लाई जा रही हैं। अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को दोपहर में खंदौली एक्सप्रेस वे के नीचे से गुरजेगी। इसके बाद दो बजे बजरंग पेट्रोल पम्प पर आएगी। यहां से सिकंदरा होते हुए मथुरा के लिए रवाना होगी। मथुरा की यमुना नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी के बृजक्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख केके भारद्वाज ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहें।
अस्थि कलश यात्रा का समापन होगा बटेश्वर में
आगरा की अस्थि कलश यात्रा पर संशय खत्म हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवासी बटेश्वर में अस्थि कलश यात्रा संपन्न होगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम पार्टी के नेताओं को प्राप्त नहीं हुआ है कि किस तारीख को बटेश्वर में समापन कार्यक्रम होगा।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं:
भाजपाइयों ने कहा इस महापुरुष के नाम पर रखा जाए निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम, जानिए कौन हैं वह महापुरुष