आगरा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा जानिये कहां पहुंची, 25 अगस्त का यहां देखें रूट प्लान

25 अगस्त को सुबह ये कलश यात्रा फिर से विसर्जन स्थल के लिये रवाना होगी। यहां देखें पूरा रूट प्लान।
2 min read
Aug 24, 2018
Atal bihari vajpayee
Atal bihari vajpayee

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा लखनऊ से रवाना होकर आज विभिन्न जिलों में पहुंची। बरेली और अलीगढ़ मंडल में अलग अलग कलश यात्रा ने प्रवेश किया, तो पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रात्रि विश्राम के बाद 25 अगस्त को सुबह ये कलश यात्रा फिर से विसर्जन स्थल के लिये रवाना होगी। यहां देखें पूरा रूट प्लान।

अलीगढ़ मंडल में पहुंची कलश यात्रा
24 अगस्त को लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे से होते हुए कलश यात्रा ने अलीगढ़ मंडल में प्रवेश किया। ये कलश यात्रा 2 बजे खंदौली आगरा, 2.20 बजे गोविंदपुर टोल प्लाजा हाथरस, 3.10 बजे चंदपा, हाथरस, 3.30 बजे मीतई, हाथरस। 3.40 बजे गिजरौली हाथरस, 3.50 बजे हाथरस बस स्टेंड, 4.10 बजे तालाब चौराहा, 4.40 बजे सासनी हाथरस के बाद 5.10 बजे मुगलायतन हनुमान चौकी अलीगढ़ पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम विदाई दी गई।

रात्रि विश्राम के बाद होगी फिर रवाना
अलीगढ़ में रात्रि विश्राम होगा, इसके बाद ये यात्रा सोरों के लिए रवाना होगी। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे अलीगढ़ से ये यात्रा चलेगी, जो 9.30 बजे अकबराबाद, 10.00 बजे सिकन्दराराऊ, 10.30 बजे एटा जिला बार्डर, 11 बजे पिलुआ एटा, 11.30 बजे मिरैहची एटा और 11.50 बजे नदरई पहुचेगी। ये यात्रा 12 बजे कासगंज मे प्रवेश करेगी। 1 बजे गोरहा में पहुंचेगी।2 बजे सोरों घाट पर राज्यमंत्री सुरेश राणा, कलराज मिश्र औा संदीप सिंह द्वारा अस्थि विसर्जन किया जायेगा।


बरेली भी पहुंची कलश यात्रा
सुबह 9 बजे लखनऊ से चलकर ये यात्रा सुबह 10 बजे सण्डीला, 10.40 बजे बालामऊ, 11.15 बजे हरदोई, 1 बजे शाहबाद, 1.40 बजे शाहजहांपुर, 3.45 बजे निगोही, 4.20 बजे बीसलपुर, 7.10 बजे नवाबगंज, 7. 40 बजे रिठौर, 8.15 बजे बरेली पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद 25 अगस्त को सुबह 9.30 बजे श्रद्धांललि सभा अयूब खां चौराहा कालीमंडी पर होगी, जिसके बाद 11.30 बजे सेटेलाइट, 12.10 बजे फरीदपुर और 3 बजे बदायूं होते हुए 4 बजे रामगंगा बरेली पहुचेगी। यहां पर मंत्री संतोष गंगवार, लक्ष्मीनारायण चौधरी और बल्देव अलख द्वारा अस्थि विसर्जन किया जायेगा।

Published on:
24 Aug 2018 05:08 pm