आगरा

BREAKING 22 को नहीं इस तारीख को आगरा आएंगी अटल जी की अस्थियां, ये है पूरा रूट प्लान

आगरा में अटल जी की अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। जानिए अटल जी के अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम। सीएम योगी के आने की संभावना।

2 min read
Aug 20, 2018
BREAKING 22 को नहीं इस तारीख को आगरा आएंगी अटल जी की अस्थियां, ये है पूरा रूट प्लान

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अंतिम विदाई देने के लिए ताजनगरी में जनसैलाब उमड़ेगा। जैसा कि अटल जी के देहांत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कहा गया था उनकि अस्थियां प्रदेश के तमाम शहरों में विसर्जित की जाएंगी, उसी कार्यक्रम के तहत बाकयदा हर शहर में अस्थि विसर्जन के विए रूट तय किया गया है जहां अटल जी के चाहने वाले उनको आखिरी विदाई देंगे।

आगरा में अटल जी की अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। अब अटल जी की अस्थियां 22 अगस्त की जगह 24 अगस्त को आगरा लाई जाएंगी, अभी इस पर आखिरी मुहर लगना बाकी है। हालांकि पार्टी सूत्रों को मुताबिक 24 तारीख लगभग तय है।

ये होगा आगरा का रूट

आगरा में अटल जी का अस्थि कलस दो रूट से होकर गुजरेगा। पहला रूट- खंदौली से होते हुए हाथरस- एटा- कासगंज और सोरों है। यहां सोरों में अटल जी की अस्थियां विसजर्जित की जाएंगी।

वहीं आगरा का दूसरा रूट एक्सप्रेस-वे के कठफोरी कट से शुरु होगा। यहां से फिरोजाबाद-टूंडला- एत्मादपुर होते हुए अटल जी का अस्थि कलस रामबाग लाया जाएगा।

ये हुआ बदलाव

पहले तय कार्यक्रम के अनुसार अटल जी की अस्थियां रामबाग से बल्केश्वर घाट पर विसर्जित होनी थीं लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव की सूचना आ रही है। अब नए कार्यक्रम के अनुसार अटल जी की अस्थियां अब उनके पैतृक गांव बटेश्वर (बाह) ले जाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री के आने की संभावना

पार्टी सूत्रों की मानें तो अटल जी के गांव बटेश्वर अस्थि विसर्जन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आएंगे। मुख्यमंत्री योगी बटेश्वर के यमुनाघाट पर अटल जी अस्थियां विसर्जित करेंगे।

शाहजहंपुर का रूट

शाहजहंपुर से अटल जी की अस्थियां बरेली पहुंचेगें। यहां रामगंगा में विसर्जित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें

योगी की नसीहत के बावजूद नहीं सुधरे थानों के हाल, रिश्वत लेते हुए मुंशी का वीडियो वायरल
Published on:
20 Aug 2018 07:19 pm
Also Read
View All