आगरा

यूपी पुलिस अब समझाती नहीं पीटती है, यहां हुई जरा सी गलती, तो सजा में मिली मौत

पुलिस की पिटाई से आॅटो चालक की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 6:30 PM IST
Auto driver death
Auto driver death

आगरा। यूपी पुलिस अब समझाती नहीं, बल्कि पीटती है और वो भी इस तरह, कि किसी की जान ही क्यों न चली जाए। ऐसा ही एक मामला सामने आया आगरा में, जहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से आॅटो चालक की मौत हो गई। आॅटो चालक की गलती सिर्फ इतनी थी, कि वाहनों की भीड़ में जाम का एक छोटा सा हिस्सा वो भी था, बस इसी बात का गुस्सा पुलिस वाले ने निकाला इस आॅटो चालक पर।

यहां का है मामला
सदर थाना क्षेत्र में राजपुर के पास ऑटो चालक लल्लू (40) का ऑटो खराब हो गया था। इस कारण रोड पर जाम लग गया। आरोप है कि जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने लल्लू की पिटाई कर दी। पिटाई से वह इतना घायल हो गया कि सुबह हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहीं पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिवारीजन दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना आगरा के सदर थाना क्षेत्र स्थ‍ित राजपुर चुंगी 100 फूटा रोड की है।


घर में था अकेला कमाने वाला
राजपुर चुंगी के प्रेम नगर में रहने वाला ऑटो ड्राइवर लल्लू शहीद नगर से बिजली घर रुट पर किराये की ऑटो चलाता था। वह घर का अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में उसकी विधवा भाभी राजरानी, पत्नी दीन दयाल और एक बेटा रहता है। लल्लू 5 भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बहनों की शादी के बाद मौत हो चुकी हैं और उसके दो बड़े भाई की भी अकाल मृत्यु हो चुकी है। 5 भाइयों में सिर्फ बड़े भाई दीन दयाल की ही शादी हुई थी। दो भाई पैतृक गांव एटा में रहकर खेती करते हैं।

ये लगाया आरोप
लल्लू की भाभी राजरानी का आरोप है कि रात में लल्लू ने उसे बताया था कि उसकी ऑटो जाम में फंस गई थी और अचानक बैटरी डाउन हुई और गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसकी बुरी तरह प‍िटाई कर दी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में उसे सदर थाने लेकर गए और पुल‍िस से श‍िकायत की तो उन्होंने ज‍िला अस्पताल ले जाने के ल‍िए कह द‍िया, कोई श‍िकायत दर्ज नहीं की। लल्लू को ज‍िला हॉस्प‍िटल ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन चढ़ाने के बाद करीब 12 बजे रात में मौत हो गई। इस घटना के बाद पर‍िजनों ने हंगामा शुरू कर द‍िया।

ये बोले पुल‍िस अध‍िकारी
मौके पर पहुंचे सीओ सदर उदय राज ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है। डॉक्टरों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के ल‍िए भेज द‍िया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं म‍िली है। श‍िकायत म‍िलने के बाद केस दर्ज क‍िया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक