आगरा

आयुष्मान भारत: इन प्राइवेट अस्पताल में पांच लाख तक का इलाज हुआ फ्री, यहां देखें अस्पताल की लिस्ट

सरकार द्वारा ऐसे प्राइवेट अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी है, जहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत मुफ्त में इलाज मिल सकेगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 4:04 PM IST
Jan Arogya Yojana
Jan Arogya Yojana

आगरा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अब लोगों को मिलना शुरू हो जायेगा। इस योजना का लाभ सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलने जा रहा है। सरकार द्वारा ऐसे प्राइवेट अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी है, जहां पांच लाख तक का इलाज फ्री में मिल सकेगा। खास बात ये है कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले से डिस्चार्ज और घर तक मरीज को पहुंचाने वाली एम्बुलेंस का किराया भी सरकार ही देगी।

इन अस्पताल में मिलेगा फ्री में इलाज
आगरा में जेपी सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारम्भ हुआ। इसके साथ ही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी गई, जहां से फ्री में इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सूची में शहर के कई बड़े अस्पतालों के नाम शामिल हैं। जिसमें सरकारी अस्पतालों की सूची में एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, मानसिक आरोग्यशाला के अलावा निजी अस्पतालों में रवि हॉस्पीटल दिल्ली गेट, ब्लॉसम सुपरस्पेशिलिटी खंदारी, आरके हॉस्पीटल, आगरा मेडिकल एंड कार्डिक रिसर्च सेंटर, स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पीटल, नवदीप हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर, जीवन ज्योति हॉस्पीटल आवास विकास कॉलोनी, उपाध्याय हॉस्पीटल शहीद नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर केयर रिसर्च सेंटर, यशवंत हॉस्पीटल ट्रोमा सेंटर, अग्रवाल आई केयर हॉस्पीटल और श्री कृष्णा हॉस्पीटल ट्रांस यमुना कॉलोनी के नाम शामिल हैं।

ये रहे मौजूद
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारम्भ के अवसर पर एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. राम शंकर कठेरिया, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिलाधिकारी आगरा, सीडीओ रविन्द्र कुमार मादंड, सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?