आगरा

Saina Nehwal: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहुंची आगरा, मां के साथ किया ताज का दीदार

Saina Nehwal: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपनी मां के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंची। ताजमहल को नजदीक से देखकर वह भी काफी उत्साहित नजर आई।
less than 1 minute read
Mar 11, 2024
Badminton player Saina Nehwal visited Taj mahal with her mother in agra

Saina Nehwal: मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए देश की जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज आगरा पहुंची। सुबह लगभग 9:30 बजे वह अपनी मां के साथ ताजमहल पहुंची। उनके ताजमहल भ्रमण को लेकर पुलिस व प्रशासन भी सतर्क भी नजर आया। पुलिस सुरक्षा में साइना नेहवाल ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। साइना ने बताया कि वह 10 वर्ष पूर्व अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ ताजमहल देखने आई थीं और आज वह अपनी मां के साथ आई हैं।

देश की जानी मानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपनी मां के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने अपनी मां के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल को नजदीक से देखकर वह भी काफी उत्साहित नजर आई साथ ही ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला की जानकारी लेने में दिलचस्पी दिखाई।

उन्होंने गाइड से पूरे ताजमहल के इतिहास की जानकारी ली। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के बाद साइना नेहवाल भी अपने आप को वाह ताज कहने से नहीं रोक सके। लगभग 1 घंटा उन्होंने ताजमहल में बिताया इस दौरान सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Updated on:
11 Mar 2024 05:15 pm
Published on:
11 Mar 2024 05:15 pm