आगरा

#Bakrid2019: ईद उल जुहा की नमाज, ताजमहल से मांगी गई देश में अमन चैन की दुआ

ताज महल, शाही मस्जिद और अन्य स्थानों पर हुई नमाज अदा

less than 1 minute read
Aug 12, 2019
Namaj on Taj Mahal

आगरा। ईद उल जुहा मोहब्बत की नगरी में मनाई जा रही है। बकरीद के मौके पर शहर की तमाम प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पूरे शहर में एकता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

प्रमुख मस्जिदों में हुई नमाज
सोमवार को ईद उल जुहा के मौके पर आगरा ईदगाह पर सुबह नमाज अदा की गई। शाही जामा मस्जिद पर इमाम जनाब मोहम्मद इरफान उल्लाह खान निजामी साहब ने सभी को नमाज अदा कराई और खुत्वाह पढ़ाया। देश में भाईचार और अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह, शाही जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामा किए।

तीन घंटे के लिए ताज में प्रवेश निशुल्क
ईद उल जुहा की नमाज अदा करने के लिए ताज महल की मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम भाई पहुंचे। नमाज अदा करने के लिए ताजमहल में तीन घंटे पर प्रवेश निशुल्क रहा।

Published on:
12 Aug 2019 10:29 am
Also Read
View All