आगरा

Agra News: युवती संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया SI सस्पेंड, थाने पर बवाल

SI Caught Objectionable Situation: युवती संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए SI को ACP ने सस्पेंड कर दिया है। दरोगा आगरा के बरहन थाने में तैनात है। आइये विस्तार से बताते हैं पूरा मामला…
3 min read
• •
Updated: 18 Sep 2023, 4:44 PM IST
Barhan police station SI Sanjeev Kumar suspended caught objectionable situation with girl Agra in UP
आगरा के बरहन थाने पर दरोगा और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हुए ग्रामीण।

Agra Barhan Police Station: यूपी के आगरा जिले के बरहन थाने में तैतान सब स्पेक्टर संजीव कुमार को अय्याशी करना बड़ा भारी पड़ गया। गांव वालों ने 17 सितम्बर की रात को उसे युवती संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद गांव वाले अपना आपा खो बैठे और खंभे में बांधकर दरोगा की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होते ही बरहन पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह गांव वालों को शांत कराकर दरोगा को बंधनमुक्त कराया। बाद में उसे थाने लाया गया। जहां युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद भी गांव वालों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। दरोगा की मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर सैकड़ों की संख्या में जमा होकर ग्रामीणों ने बवाल काटना शुरू कर दिया।

लंबे समय से बरहन थाने में तैनात है रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर
आगरा के बरहन मे तैनात संजीव कुमार आगरा थाना बरहन और आवलखेड़ा में लंबे समय से तैनात है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव कुमार रिश्वतखोर दरोगा है। ग्रामीणों ने कहा कि बिना रिश्वत संजीव किसी भी मामले में अपनी रिपोर्ट नहीं लगाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीने से दरोगा गांव में आता था। ग्रामीणों का कहना है कि इस मकान में दो से तीन घंटे बिताने के बाद देर रात दरोगा वापस जाता था। गांव वाले काफी दिनों से इसकी हरकतें देख रहे थे।

गांव वालों ने मिलकर पकड़ने का बनाया प्लान
बरहन थाने में जमा ग्रामीणों ने बताया कि वे आरोपी सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध गतिविधियां दो महीने से देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने मिलकर इसे मौके पर दबोचने का प्लान बनाया। प्लान के तहत 17 सितंबर की रात एसआई जब गांव पहुंचा तो लोगों ने उसे घेरना शुरू कर दिया। दरोगा घर के अंदर चला गया तो गांव वालों ने इकट्ठा होकर घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो दरोगा युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया। इसके बाद गांव वालों का पारा चढ़ गया। उन्होंने दरोगा को खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गांव वालों ने युवती संग रंगरेलियां मना रहे दरोगा को खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, दरोगा के पकड़े जाने की सूचना पर पहुंची बरहन थाना पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर दरोगा को बंधनमुक्त कराया। ग्रामीणों ने दरोगा के मददगारों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस दरोगा को लेकर थाने पहुंची। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सोमवार की दोपहर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पर जमा हो गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

दरोगा पर बलात्कार की धारा में दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा एसीपी सोनम कुमार ने बताया कि 17 सितम्बर की रात थाना बरहन पर तैनात सब स्पेक्टर संजीव को ग्राम तिहईया में एक युवती के साथ पकड़ा गया था। एसओ बरहन की रिपोर्ट के आधार पर सब स्पेक्टर संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है और पीड़िता की तहरीर के आधार पर दरोगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी संजीव कुमार को जेल भेज दिया गया है। आगे विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।

Updated on:
18 Sep 2023, 4:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?