खेरागढ़ थाना क्षेत्र में बस में तोड़फोड़, पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाए उपद्रवी
आगरा। दो अप्रैल को दलितों द्वारा भारत बंद किया गया था। उस समय जमकर हिंसा और आगजनी की वारदातें घटित हुईं थीं। छह सितम्बर को सवर्णों ने भारत बंद का समर्थन किया। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में सवर्ण समाज द्वारा दुकानों को बंद कराया जा रहा था। इसी दौरान वाहनों का आवागमन हो रहा था। उपद्रवियों ने वाहनों को सड़क पर ना चलने के लिए उन्हें रोकना शुरू कर दिया। बाजार बंद करा रहे लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: भारत बंद लाइव: SC ST Act को लेकर मची है खलबली, आगरा में हो रहा कुछ ऐसा
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: Breaking: भारत बंद: स्कूलों में छुट्टी, सड़कों हुईं सूनसान
सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है
भारत बंद के लिए गुरुवार को सुबह से ही बाजार बंद हो गए। देहात क्षेत्रों में कहीं कहीं बाजार खुले थे। इसके बाद सर्व समाज के लोगों ने बाजार को बंद कराना शुरू कर दिया। खेरागढ़ और सैंया क्षेत्र में बाजार बंद करा रहे लोगों के साथ कुछ उपद्रवी भी आ गए। उन्होंने सड़कों पर चल रहे वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। सड़क पर चलने वाली बस में तोड़फोड़ कर दी गई। वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ा। भारत बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सर्व समाज ने अपील की थी। लेकिन, खेरागढ़ में उपद्रवियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
बाजार हो रहे बंद
सुबह दस बजे से ही देहात क्षेत्रों में भी बाजार बंद रहे। लोगों ने एससी एसटी एक्ट के विरोध में बाजार बंद रखकर अपना समर्थन दिया है।