आगरा

6 September 2018 Bharat Band : सर्व समाज इस समय तक रखेगा बाजार बंद

6 September 2018 Bharat Band : एससी एसटी एक्ट के विरोध में छह सितम्बर को भारत बंद किया जा रहा है। इस बंद को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने समर्थन दिया
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 2:42 PM IST
protest
भारत बंद: इस रणनीति के साथ सड़कों पर उतरेंगे कई दल, सड़कों पर ना निकलें तो ज्यादा ही अच्छा

आगरा। एससी एसटी एक्ट (SC-ST Act) के विरोध में छह सितम्बर को भारत बंद किया जा रहा है। इस बंद को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने समर्थन दिया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे इस बंद को सफल बनाने के लिए बाजार बंद रखें। आगरा में सर्व समाज द्वारा एससी एसटी एक्ट के विरोध में बाइक रैली निकाली गई। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, सिख, इसाई, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग के साथ समिति के सदस्यों ने उन दलित लोगों से भी समर्थन की अपील की है जो इस कानून को देश को विभाजित करने वाला कानून मानते हैं।

बुधवार को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में बाइक रैली से पहले सर्व समाज संघर्ष समिति के सदस्यों ने 6 सितम्बर को Bharat Bandh के समर्थन में रणनीति तैयार की। कहा कि हम SC-ST Act के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हैं। परिषद के पदाधिकारी रवि प्रकाश अग्रवाल और विनय अग्रवाल ने कहा कि हम टैक्स देते हैं और उसी पैसे से देश में विकास होते हैं। बंद को शांतिपूर्ण रखा जाएगा। हम गुंडई कर देश का आर्थिक नुकसान नहीं करना चाहते। एससी एसटी एक्ट देश को खंड-खंड कर देगा। यह एक्ट मनभेद पैदा कर स्थिति को बिगाड़ने का काम करेगा। मुरारीलाल गोयल ने व्यापारियों से अपील की है कि सभी कारोबारी छह सितम्बर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और दिखा दें कि आगरा इस एक्ट के खिलाफ सबसे आगे है।

बाइक रैली निकाल कर समर्थन की अपील
भारत बंद की अपील करने बाइक रैली निकाली। ये रैली लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से शुरू होकर राजामंडी, नूरी दरवाजा, सिंधी बाजार, फव्वारा मार्केट, किनारी बाजार, सुभाष पार्क, दरेसी-3, रावत पाड़ा, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, घटिया संजय प्लेस, हरि पर्वत, मदिया कटरा होते हुए महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर समाप्त हुई।सर्व समाज के लोगों ने सभी से छह सितम्बर को एससीएसटी एक्ट के विरोध में होने वाले भारत बंद का शांतिपूर्ण समर्थन करने की अपील की।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पंकज गोयल, पवन समाधिया, अवधेश शुक्ला, कैलाश चंद समाधिया, भूरा उस्मानी, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सुमन गोयल, कुलदीप शर्मा, जितेन्द्र रावत, बाबा बाल योगी, अतुल सिरोही, चेतन वर्मा (कुशवाह), सुरेश चंद शर्मा, संजीव कुमार सिंह, मनोज राजौरिया, रमेश श्रीवास्तव, विवेक सिकरवार, विनोद अग्रवाल, केएम सिंघल, संजय अग्रवाल, सतीश उपाध्याय, मुनेन्द्र परमार, मनोज शर्मा, लोकेश रावत, रवि सिकरवार, गोपाल चाहर, विष्णु गौड़, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

Updated on:
6 Sep 2018, 2:42 PM IST
Published on: