भावना त्यागी का किया गया सम्मान।
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद की इस बिटिया के हौसले के बारे में बतायें, तो मेन्टोस काँगड़ी पर 6825 मीटर की चोटी पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराकर आगरा शहर के साथ देश का भी नाम भी वीमेन अल्पाइन रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया, जहा विश्व रिकॉर्ड के बाद सुरक्षा बल आईटीबीपी ने इनके साहस को सम्मान दिया। आज आगरा शहर ने गांव की बिटिया को 51000 का पुरस्कार देकर उसके जज्बे को और हौसला दे दिया।
यहां हुआ सम्मान समारोह
होटल वन्या पैलेस में भावना त्यागी का सम्मान हुआ। भावना ने अपने इस कठिन सफर के बारे में बताते हुए कहा कि वीमेन अल्पाइन रिकॉर्ड के देश भर से 7 लड़कियों को चयनित किया गया। शरुआती दौर में चढ़ाई के दौरान 7 में से 3 की तबियत ऑक्ससिजन की कमी के चलते खराब हो गयी, सफर रोका गया और फिर से सुरक्षा बलों की मिन्नतें कर चढ़ाई शुरू की गई। लड़कियों का हौसला बुलंद था, जिसमें भावना व अन्य साथियों ने चढ़ाई शरू की। चढ़ाई के दौरान पत्थरों के टकराने और ऑक्ससिजन कमी के चलते सफर आसान नहीं था, लेकिन 17 अगस्त की रात भावना व उनकी साथियों ने मेन्टोक काँगड़ी 6250 का ये सफर तय करते हुए 4 बजे तिरंगा फहराकर फतेह हासिल कर ली।
ये बोले पिता
भावना के पिता आनन्द त्यागी ने कहा कि पुत्री पर पूरा भरोसा है। वहीं पिता का कहना है कि पूरा भरोसा है कि अब भावना एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश और गांव का नाम दुनिया में रोशन करेगी। वहीं फ्यूचर मेकर कंपनी के नरेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिल कर 51 हजार रुपये पुरस्कृत करने के बाद एवरेस्ट की अगली प्रतियोगिता स्पॉन्सर की है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्रीकान्त त्यागी, शशांक शर्मा, देवकांत त्यागी, रिटायर्ड डिस्ट्रिक अधिकारी एसके वार्ष्णेय, योगाचार्य दीपा शर्मा, आकांछा शर्मा, सोनू त्यागी, शेर सिंह, आदित्य त्यागी आदि मौजूद रहे।