आगरा

BIG NEWS: लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, दो की मौत, टूरिस्ट बस के ब्रेक हुए फेल, पुलिस जिप्सी की उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

बस माइलस्टोन 21 स्थित टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ते हुए गुजरी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 1:21 PM IST
Big accident on Lucknow expressway
Big accident on Lucknow expressway

आगरा। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह भीषण हादसा हुआ। बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस की गति अधिक थी, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। टोल कर्मियों को रौंदते हुए बस ने वीवीआईपी एस्कॉर्ट के लिए खड़ी यूपी पुलिस की जिप्सी को उड़ा दिया। इस हादसे को जिसने भी देखा होश उड़ गए। दर्दनाक हादसे में एक टोल कर्मी सहित दो की मौत हो गई, वहीं यूपी पुलिस के दो सिपाही सहित आधा दर्जन लोग घायल हैं।

यहां की है घटना
ये घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की है। जहां बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही टूरिस्ट बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस माइलस्टोन 21 स्थित टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ते हुए गुजरी। इस दौरान बस ने टोल कर्मी और वहां फूल बेच रहे एक किशोर को रौंद दिया। एक अन्य टोल गार्ड को बस ने चपेट में लिया और बूम को पार कर दिया। इसके बाद भी बस नियंत्रित न हो सकी, तो आगे वीवीआईपी के एक्सकॉर्ट के लिए खड़ी यूपी पुलिस की जिप्सी को उड़ा दिया। हादसा इतना भीषण था कि जिप्सी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान जिप्सी सवार दो सिपाही घायल हो गए।

इनकी हुई मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे में टोल के लाइन इंस्पेक्टर अमर कांत पचौरी निवासी सादाबाद हाथरस, गांव उझावली के रहने वाले 12 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। वहीं बाबरपुर का रहने वाला टोल प्लाजा का गार्ड सत्यवीर के साथ यूपी पुलिस की जिप्सी सवार पुलिसकर्मी इम्तियाज खां और एक अन्य सिपाही घायल हो गए। बस में करीब 45 लोग सवार थे। इस टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated on:
24 Nov 2018, 1:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक