आगरा

सरकारी शिक्षकों के वेतन को लेकर बड़ी खबर, जारी हुआ ये आदेश

परिषदीय शिक्षकों के वेतन को लेकर बड़ी खबर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2018, 8:44 AM IST
Sarkari teachers
Sarkari teachers

आगरा। परिषदीय शिक्षकों के वेतन को लेकर बड़ी खबर। अभी तक सितंबर माह का वेतन न मिलने से शिक्षक परेशान है, जिसके चलते जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर के नेतृत्व में जिला अधिकारी से मिला। जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अध्यापकों का सितंबर माह का वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ है और वेतन के अभाव में शिक्षकों को अपनी रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में तथा त्योहार के सीजन में बहुत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने तुरंत ही बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी सदर को आज शाम को ही वेतन बिल जमा करने के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर ने जिलाधिकारी से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से खाते से रोक हटाने संबंधी आदेश हो गए हैं। आज शाम तक तक कोषागार में बिल जमा करा दिए जाएगा तथा बहुत जल्द ही वेतन अध्यापकों के खाते में पहुंच जाएगा।

ये थे मौजूद
जिलाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र नरवार, जिला महामंत्री सीपी सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह सिकरवार, राम कुमार दिवाकर, विवेक शर्मा, संजय सिंह, यशवंत उपाध्याय, नरेंद्र परमार, डॉ रमन शर्मा ,अमित कुमार, अविनाश दिवाकर, संजय कुमार, ज्ञानेंद्र चौहान, हरि सिंह, ताराचंद, पदम सिंह, जयपाल सिंह, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सुशील कुमार, श्याम सिंह आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

Published on: