आगरा

यूपी पुलिस के लिए बड़ी खबर: 30 अक्टूबर तक सभी के अवकाश रद्द, नंवबर में भी मुश्किल…

विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Oct 23, 2019
Feature image

आगरा। यूपी पुलिस के लिए बड़ी खबर है। दिवाली, धनतेरस और भैया दूज आदि त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर शासन ने 30 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही नवंबर में भी अवकाश मिलना बेहद मुश्किल है।

इसलिए जारी हुआ आदेश
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दीपोत्सव पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश को निरस्त किया गया है। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही दिवाली पर गश्त तेज करने, बाजारों में चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

नवंबर में भी कम संभावना
दीपोत्सव तक को अवकाश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन नवंबर में भी अवकाश मिलना बेहद मुश्किल है। कारण है कि अयोध्या प्रकरण में संभावित फैसले के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टीयों पर पहले ही रोक लगी है। इसके बाद इस रोक को और बढ़ाया जा सकता है।

Published on:
23 Oct 2019 10:07 am