
आगरा। मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पश्चिमपुरी चौराहे से मोहम्मदपुर चौराहे तक युवा मोर्चा के संयोजक डॉ. सुनील राजपूत के नेतृत्व में बाइक रैली निकली गयी। बाइक रैली को भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्याम भदोरिया ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौक़े पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्याम भदोरिया ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
ये बोले जिला संयोजक
ज़िला संयोजक युवा मोर्चा डॉ. सुनील राजपूत ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा। केंद्र सरकार का का ध्येय है, कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के व्यक्ति तक पहुंचे। पंडित दीनदयाल भाजपा के आदर्श हैं। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता, गरीब शोषितों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी दशा में केंद्र सरकार कार्य कर रही है।
भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश
सोनू चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की अनेक लाभकारी योजनाएं आम जनता की भलाई के लिए हैं। चाहे वो उज्जवला योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना, कोशल विकाश योजना आदि सभी का लाभ देश की आम जनता को हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।
ये रहे मौजूद
प्रमुख रूप से डॉ. सुनील राजपूत, पवन चौधरी, वीरेन्द्र राजपूत, विष्णु मुखिया, वासुदेव बघेल, जितेंद्र राजपूत, राकेश राजपूत, अमित बघेल, गंगा सिंह, चंद्रवीर लोधी, लखन राजपूत,नरेश राजपूत, गौरव लोधी, संतोष राजपूत, जल सिंह कप्तान लोधी, पृथ्वी राजपूत, राजेश लोधी,राहुल खान, थान सिंह नेता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।