आगरा

निकाय चुनाव के मतदान से पहले भाजपा में बड़ी कार्रवाई, ये नेता निष्कासित

यूपी निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

2 min read
Nov 21, 2017
Nagar Nikay Chunav 2017

आगरा। यूपी निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने तमाम ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के मुकाबले चुनाव मैदान में दिखाई दे रहे थे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बागियों पर अभी तक कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद महानगर अध्यक्ष द्वारा बागियों के निष्कासन का आदेश जारी कर दिया।

बैठक में लिया गया फैसला
होटल पीएल पैलेस में संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। नगर निगम से लेकर हर नगर पालिका और नगर पंचायत की स्थिति केि बारे में जाना। फिर संगठन और विधायक, सांसदों से पूछा गया, कि कहां पर क्या स्थिति है। नगर निगम में जो आंकड़े दिए गए, उससे संगठन मंत्री संतुष्ट दिखे। उन्होंने निगम में 75 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य पार्टीजनों को दिया। वहीं कुछ पदाधिकारियों नपे जब बताया कि दो चार बागी भी जीत रहे हैं, तो संगठन मंत्री ने वे कैसे जीत जाएंगे। उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया। तत्काल रूप से उन पर कार्रवाई की जाए, इसके बाद महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने इन्हें पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश जारी किए।

दोबारा नहीं हो सकेंगे पार्टी में शामिल
संगठन मंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव में भी इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा। सांसदों से भी साफ शब्दों में कहा गया इस निष्कासन के बाद किसी को भी पार्टी में वापस लेने के लिए कोई सिफारिश नहीं चलेगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो निगम क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जो भाजपा के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसके अलावा कई चेयरमैन और सभासद सीटों पर भी बागी ताल ठोंक रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

Updated on:
21 Nov 2017 03:10 pm
Published on:
21 Nov 2017 10:10 am
Also Read
View All