भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा मजाक बनकर रह गई।
आगरा। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा मजाक बनकर रह गई। इस यात्रा के लिए भाजपा के दिग्गजों ने कई महीनों से इस संदेश यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। इतना ही नहीं शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस यात्रा को लेकर लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी, लेकिन आज जब मौका आया, तो कहावत नाम बड़े और दर्शन छोटे सिद्ध होती नजर आई।
निकली संदेश यात्रा
भारतीय जनता पार्टी की जिला और महानगर की कमला संदेश यात्रा का आयोजन आज किया गया, लेकिन जब ये संदेश यात्रा आगरा की सड़कों पर निकली, तो महज एक मजाक बनकर रह गई। आलम ये था, कि कमल संदेश यात्रा में बाइकों की संख्या बेहद कम नजर आई। अब भाजपा की इस कमल संदेश यात्रा का ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।
यहां से हुआ शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित लोकसभा आगरा की कमल संदेश बाइक रैली सुबह 10:00 बजे तारघर मैदान से प्रारंभ हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ नेता, मंडल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा की जिला इकाई की कमला संदेश यात्रा का भी यही हाल दिखाई दिया।