‘यूपी पुलिस को सिर्फ मंत्रियों की भैसों की चिंता’

भाजपा नेता पंकज सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। 

2 min read
Aug 11, 2016
BJP protest
आगरा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि सपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। यहां पुलिस को सिर्फ सूबे के मंत्रियों की भैंसों की चिंता रहती है, आम जनता की नहीं। इसलिए प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। भाजपा प्रदेश के हालात पर बहुत चिंतित है। पंकज सिंह गुरुवार को आगरा में आयोजित बहन-बेटी के सम्मान के भाजपा मैदान में, कार्यक्रम में पहुंचे थे।


'सपा का दोहरा चरित्र आया सामने'

पंकज सिंह ने दयाशंकर सिंह प्रकरण पर कहा कि उनकी पार्टी के एक पदाधिकारी ने महिला के खिलाफ कुछ बोला तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। वहीं बसपा के नेताओं ने महिला और बेटी का अपमान किया, इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे सपा सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है। सपा सरकार अपना जानधार खो चुकी है।


कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचे भाजपाई

भाजपा का प्रदर्शन पहले एमजी रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका से कलेक्ट्रेट तक था। भाजपाई बड़ी संख्या में वाल्मीकि वाटिका पर एकत्रित हुए। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। प्रदेश महामंत्री के पहुंचने के बाद भाजपाई कलेक्ट्रेट के लिए निकले ही थे कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एडीएम धर्मेंद्र सिंह ने भाजपाइयों से बातचीत की। फिर यहां भाजपा नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंप दिया।




मंच पर पहुंचने की मची आपाधापी

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए मंच पर पहुंचने की होड़ मच गई। इसी दौरान भाजपा महानगर के एक पदाधिकारी मंच से नीचे गिर गए। जिसके बाद वे नाराज होकर प्रदर्शन बीच में ही छोड़कर चले गए। कई पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके।


ये नेता रहे मौजूद

भाजपा के धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, पूर्व महापौर अंजुला माहौर, ब​बीता चौहान, सोनू चौधरी, मनोज गुप्ता, बॉबी वर्मा, केके भारद्वाज, अशोक पिप्पल, प्रशांत पौनिया सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद थे।


देखें वीडियो-




Published on:
11 Aug 2016 04:15 pm
Also Read
View All