3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi से लौटकर CM साय का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस

Chhattisgarh News: दिल्ली दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने का लक्ष्य बताया। सरकार प्रदेश की कुल ऊर्जा खपत का 15 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा के विस्तार पर फोकस कर रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 3 Nov 2026, 2:52 PM IST

CG News

Delhi से लौटकर CM साय का बड़ा ऐलान(photo-patrika)

CM Sai Delhi Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के एक दिवसीय दौरे से लौटने के बाद प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की सरकार की योजना साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ की कुल ऊर्जा खपत का 15 प्रतिशत हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करना है। इसके लिए सौर ऊर्जा के विस्तार और आम लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026 में शामिल हुए थे। रायपुर लौटने पर उन्होंने सम्मेलन के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी।

Renewable Energy Summit 2026: भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्हें भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026 में शामिल होने का अवसर मिला। यहां देश और दुनिया में विकसित हो रही ग्रीन एनर्जी की नई तकनीकों और संभावनाओं को समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहा है। सम्मेलन में नवीकरणीय ऊर्जा, तकनीकी नवाचार और निवेश की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया।

प्रदेश की ऊर्जा खपत का 15 प्रतिशत हिस्सा स्वच्छ ऊर्जा से पूरा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोतों का विस्तार करना है।

इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की कुल ऊर्जा खपत में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सौर ऊर्जा को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

खैरा गांव बना छत्तीसगढ़ का पहला सोलर विलेज

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के खैरा गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि इसे छत्तीसगढ़ के पहले सोलर विलेज के रूप में पहचान मिली है। यहां के लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेकर सौर ऊर्जा अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि खैरा गांव जैसे प्रयास प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के लिए प्रेरणादायक हैं। सरकार की योजनाओं और नागरिकों की बढ़ती जागरूकता से सौर ऊर्जा को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 3 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमित शाह का आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने बताया कि समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास, सामाजिक उत्थान और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन विभूतियों को सम्मान प्रदान करेंगे।

राहुल गांधी और कांग्रेस के बयानों पर CM साय का पलटवार

रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और जनता से जुड़े ठोस मुद्दे नहीं उठा पा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बेवजह बयानबाजी कर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है।

नक्सल मुक्त पंचायतों को एक करोड़ रुपये देने के मुद्दे पर भी दिया जवाब

नक्सल मुक्त पंचायतों को एक-एक करोड़ रुपये देने के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए गए सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस विषय पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या गंभीर बनी रही और तत्कालीन सरकार ने इसके खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नक्सलवाद के खिलाफ लगातार काम कर रही है और प्रदेश में शांति, सुरक्षा तथा विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्वच्छ ऊर्जा के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद दिए गए बयानों में प्रदेश की ऊर्जा नीति, राज्योत्सव और नक्सलवाद जैसे मुद्दे शामिल रहे। एक ओर सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य सामने रखा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सवालों और बयानों को लेकर प्रदेश की सियासत भी चर्चा में है।