3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राष्ट्रहित के मुद्दे पर सभी को साथ होना चाहिए’, अनुच्छेद 370 का जिक्र कर बोले रायपुर विधायक सुनील सोनी

Naxalism in Chhattisgarh: रायपुर में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में विधायक सुनील सोनी ने राष्ट्रहित के मुद्दों पर तर्कपूर्ण चर्चा की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर अराजकता नहीं, बल्कि सकारात्मक और तथ्यपूर्ण संवाद होना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 3 Nov 2026, 1:08 PM IST

CG News

राष्ट्रहित के मुद्दे पर सभी को साथ होना चाहिए(photo-patrika)

BJP MLA Sunil Soni: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सोमवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, शशांक शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने अपने विचार रखे। इस दौरान विधायक सुनील सोनी ने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर कुतर्क नहीं, बल्कि तर्क के आधार पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के विषयों में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।

Chhattisgarh Politics: सत्ता के लिए अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

विधायक सुनील सोनी ने कहा कि कुछ लोग सत्ता हासिल करने के लिए अराजकता का माहौल बनाकर देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सभी को सकारात्मक सोच के साथ चर्चा करनी चाहिए। केवल विरोध करने के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर निराशा भी जताई।

अनुच्छेद 370 और 35A का किया जिक्र

संगोष्ठी में सुनील सोनी ने अनुच्छेद 370 और 35A का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब संसद में इन प्रावधानों को समाप्त किया जा रहा था, तब सभी को साथ खड़ा होना चाहिए था। उनके मुताबिक, राष्ट्रहित से जुड़े फैसलों पर राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर विचार करने की जरूरत है।

नक्सलवाद और विकसित भारत के मुद्दे पर रखी बात

विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की पहचान समाप्त हो चुकी है, लेकिन कुछ लोग सकारात्मक माहौल में भी नकारात्मकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश विकसित, स्वदेशी और सशक्त भारत की कल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है, तब सभी को सहयोग की भावना से काम करना चाहिए।

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

वृंदावन हॉल में आयोजित इस संगोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, शशांक शर्मा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। संगोष्ठी के दौरान लोकतंत्र, राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विषयों पर विचार रखे गए।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़