
आगरा। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के प्रथम बार आगरा आगमन पर लोधी समाज द्वारा भव्य स्वागत समारोह व सभा का आयोजन कलाल खेरिया पर किया गया। डॉ. सुनील राजपूत के नेतृत्व में संदीप सिंह को चांदी का मुकुट व तलवार भेंट कर स्वागत किया गया।
ये बोले राज्यमंत्री
सभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि लोधी समाज का विकास तभी संभव है, जब समाज शिक्षा व संगठित होने पर ज़ोर दे। प्रदेश व केंद्र की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सभी वर्गोंं के लिए काम कर रही है। शिक्षा में सुधार, सरकार की पहली प्राथमिकता है। अगले सत्र से सभी सरकारी स्कूल में एनसीआरटी पाठयक्रम से शिक्षा दी जाएगी। युवा लोधी महासभा की लम्बे समय से अवंतीबाई लोधी का इतिहास पाठयक्रम में शामिल करने को लेकर चली आ रही मांग पर शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह उर्फ़ संजू भैया ने जल्द ही मुख्यमंत्री से बात कर उत्तर प्रदेश बोर्ड के पाठ्यक्रम में वीरांगना अवंतीबाई लोधी का इतिहास शामिल करने की बात कही।
समाज में हर्ष
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी अवंतीबाई लोधी का इतिहास उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन समस्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में सम्मिलित कराने के लिए लोधी समाज लम्बे समय से प्रयासरत है। आज जब राज्यमंत्री ने इसके लिए पहले करने की बात कही, तो समाज के लोगों में उत्साह छा गया। सभी ने राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। डॉ. सुनील राजपूत ने कहा कि लोधी समाज पूर्व की सरकारों से भी कई बार आग्रह कर चुका है, पर राज्यमंत्री ने पहली बार इसके लिए पहल कर दिल जीत लिया है।
भव्य हुआ स्वागत
इससे पूर्व राज्मंत्री का सभी भाजपाईयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। युवा मंत्री के साथ फोटो खिचाने के लिए सभी में होड़ मची रही। स्वागत समारोह के दौरान प्रमुख रूप से बीएल वर्मा, श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, प्रशांत पौनिया, सोनू चौधरी, डॉक्टर सुनील राजपूत, संतोष लोधी, पीतम लोधी, हरिओम लोधी, वीरेन्द्र राजपूत, सतीश राजपूत, गजेंद्र राजपूत, विष्णु मुखिया, हीरा चौधरी, दीपक राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।