आगरा

डिप्टी सीएम के सामने BJP विधायक हो गए नाराज, शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

भाजपा विधायक मंच से उतारे जाने को लेकर हुए नाराज।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 2:25 PM IST
BJP MLA boycott
BJP MLA boycott

आगरा। उत्तर प्रदेश में स्‍थानीय सरकार शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही असतित्व में आ गई है लेकिन आगरा में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुछ ऐसा हुआ, जिसका किसी को अंदाज भी न था। यहां भाजपा के 9 में से सात विधायक कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए। ये बहिष्कार इन विधायकों ने उस समय किया जब इस समारोह में आगरा के प्रभारी मंत्री और यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।


इसलिए हुए नाराज
आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य मंच बनाया गया था। इस आयोजन में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी आए थे। समारोह के इस मंच पर आगरा के सभी नौ विधायक और महानगर अध्यक्ष को मंच से उतार दिया गया। इसी बात की नाराजगी के चलते इन महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय , चौधरी उदयभान सिंह , हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, डॉ. जीएस धर्मेश, राम प्रताप सिंह चौहान समारोह के बीच से ही उठकर चले गए।

ये विधायक रहे मौजूद
वहीं आगरा उत्तर से विधायक जगन प्रसाद गर्ग और विधायक महेश गोयल ने इस पूरे आयोजन के दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। नाराज विधायकों से जब बात की गई, तो वे इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। खास बात ये थी कि इन विधायकों की नाराजगी की खबर सभी को थी, लेकिन प्रतिक्रिया किसी प्रकार भी नहीं मिल रही थी। समारोह अपने रंग में चल रहा था।

ये रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, जिलाधिकारी गौरव दयाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक महेश गोयल, चौधरी उदयभान सिंह, रामप्रताप सिंह चौहान, हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंं -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक