आगरा

सीएम योगी आदित्यनाथ से भाजपा विधायक ने की बंदरशाला व कुत्ताशाला बनवाने की मांग

विधायक ने पत्र में लिखा है कि बंदरों व कुत्तों की वजह से रोजाना एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 6:27 PM IST
BJP MLA
BJP MLA

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा उत्तर से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कुत्ताशाला और बंदर शाला बनवाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी लिखा है। ये पत्र अब जमकर वायरल हो रहा है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि आगरा में इनका आतंक बढ़ता जा रहा है।

ये लिखा पत्र
आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है कि आगरा में बंदरों का व पागल कुत्तों का बहुत ज्यादा आतंक हो गया है। इनके कारण बुजुर्ग व बच्चों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। इनके काटरने के कारण बहुत से बुजुर्ग व बच्चों तथा महिलाओं की जान चली गई है। ये कपड़े ले जाते हैं, उन्हें फाड़ देते हैं, जिसके कारण एक लाख रुपये तक का रोज का नुकसान हो रहा है।

बढ़ रही मरीजों की संख्या
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने इस पत्र में लिखा है कि बंदरों व पागल कुत्तों के काटने से आगरा जिले व आस पास के जिलों के 500 से अधिक मरीज जिला अस्पताल में प्रतिदिन इंजेक्शन लगवाने आते हैं। बंदरों का आंतक सबसे अधिक लेडी लॉयल अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन, मदिया कटरा चौराहा, जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, राम नगर कॉलोनी, कमला नगर, जयपुर हाउस आदि क्षेत्र में हैं।

ये रखी मांग
विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने इस पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि बंदरों का व पागल कुत्तों को पकड़वाकर जंगलों में भिजवाने की व्यवस्था की जाए या फिर इनके लिए गउशाला की तरह बंदरशाल व कुत्ताशाला बनवाने की कृपा की जाए। इस पत्र के साथ ही विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने समाचार पत्रों की कुछ कटिंग भी संलग्न की हैं, जिसमें शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक के बारे में प्रकाशित किया गया है।

Updated on:
20 Mar 2018, 6:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?