आगरा

Big Breaking: भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गईं, भाजपा की महिला विधायक, उड़ गये होश और फिर…,देखें वीडियो

आगरा ग्रामीण विधानसभा से भाजपा विधायक हेमलता दिवाकर प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गईं।

2 min read
Sep 06, 2018
BJP MLA Hemlata

आगरा। सवर्णों के भारत बंद आंदोलन ने आगरा में उग्र रूप धारण कर लिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक उग्र प्रदर्शन हुये, इस दौरान आगरा ग्रामीण विधानसभा से भाजपा विधायक हेमलता दिवाकर प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गईं। उनकी गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न होकर विधायक की गाड़ी के सामने जमकर नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मी ये देख अलर्ट हो गये। उन्होंने बमुश्किल विधायक की गाड़ी को यहां से निकाला।

ये भी पढ़ें

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान आंदोलनकारी व दुकानदार में नोकझोंक, हाथापाई

यहां का है मामला
आगरा ग्रामीण विधानसभा की विधायक हेमलता दिवाकर एक शोक सभा अरतौनी गांव जा रही थीं। इस दौरान SC ST बिल में संशोधन को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी को प्रदर्शनकारियों के बीच फंसा देख, विधायक के पसीने छूट गये। सुरक्षाकर्मियों ने आनन फानन में गाड़ी से निकलकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें - 6 सितंबर को bharat band के बाद सवर्णों ने दी ये बड़ी चेतावनी, कहा अब नहीं मानी बात, तो....

दिखा गुस्सा
प्रदर्शनकारियों में भाजपा के खिलाफ जमकर गुस्सा दिखाई दिया। भाजपा विधायक के सामने प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को बमुश्किल समझा बुझाकर गाड़ी को रास्ता दिलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवकों ने विधायक को चेतावनी वोट को लेकर बड़ी चेतावनी भी दे डाली।

ये भी पढ़ें -Bharat Bandh Live: सवर्णों की हूंकार ने उड़ा दिये होश, पथराव, लाठीचार्ज, रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें

एससी एसटी एक्ट के विरोध में जैसलमेर और पोकरण रहा बंद
Published on:
06 Sept 2018 03:31 pm
Also Read
View All