आगरा

BIG BREAKING: भाजपा विधायक के निधन से शोक की लहर, जानिये राजनीति का सफर, लगातार पाचवीं बार बने थे विधायक

पांच हजार के कारोबार से शुरू हुआ राजनीति का सफल सफर

2 min read
Apr 10, 2019
Bjp Mla Jagan Prasad Garg
Bjp Mla Jagan Prasad Garg

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक चुने गये। उनके नाम पांच बार लगातार विधायक बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ी हुई है। बता दें कि विधायक जगन गर्ग ने मेहनत और लगन से बुलंदी पाई। जानिये जगन प्रसाद गर्ग का पूरा सफर।

बचपन रहा मुसीबतों से भरा
जगन प्रसाद का विधायक बनने तक का सफर आसान नहीं था। इनके जन्म के महज एक साल बाद पिताजी स्वर्ग सिधार गए। बड़े भाइयों ने उनकी शिक्षा दीक्षा कराई और पाल परोसकर बड़ा किया। आगरा कॉलेज से बीए की पढ़ाई करने के साथ ही जगन गर्ग तोता का ताल स्थित बड़े भाई की घी की दुकान पर काम में हाथ भी बटाते थे। इसके बाद 1975 में मदिया कटरा तिराहे पर नीरज डेरी की शुरुआत की, जो आज एक ब्रांड है।

1998 में बने विधायक
1998 मे पहली बार विधायक बनने से पहले तक वह खुद ही कारोबार संभालते थे। विधायब बनने के बाद उन्होंने अपना कारोबार बेटों को दिया, और पूर्ण रूप से जनता की सेवा में समर्पित हो गये। यही कारण रहा, कि जनता का प्यार और स्नेह भी उन्हें लगातार मिलता रहा। 1998 में पहली बार विधायक बनने के बाद, उनके सामने कोई नहीं टिक पाया। कारण था उनकी ईमानदार छवि और मानव सेवा की लगन। 2017 में उन्हें पार्टी ने टिकट दिया, तो लगातार पांचवीं बार विधायक बनने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम दर्ज किया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
10 Apr 2019 05:56 pm
Published on:
10 Apr 2019 05:30 pm