आगरा

होटल उत्कर्ष विलास पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

अमित शाह का बेसब्री से हो रहा इंतजार।

less than 1 minute read
Jul 05, 2018
BJP President

आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ ही देर में खेरिया एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं, उससे पहले होटल उत्कर्ष विला में भाजपा के दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। पूरा माहौल भाजपा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। खेरिया एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे होटल उत्कर्ष विला आएंगे। यहां पर वे संगठनात्मक बैठक लेंगे, जिसमे ब्रज, पश्चिम, कानपुर आदि क्षेत्रों के पदाधिकारी विस्तारक और आईटी विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे।

यहां के नेता आगरा में
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज, पश्चिम, कानपुर आदि क्षेत्रों के पदाधिकारी, आईटी विभाग के दिग्गज नेता होटल उत्कर्ष विलास सुबह सात बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। आईटी सेल की यहां दो बैठक होनी है। माना ये जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सबसे अधिक जोर आईटी सेल पर ही रहेगा, इसलिए आईटी सेल को भाजपा अध्यक्ष सबसे अधिक समय देने वाले हैं। वहीं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी इस बैठक को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

उत्साहित भाजपाई
भाजपा नेताओं ने अपने अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों बड़े जोर शोर से की हैं।भाजपाइयो में बड़ा उत्साह नजर आ रहा है। पिछले 10 दिन से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला आगरा में डेरा डाले हुए हैं, उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठके कर कार्यक्रम का भव्य स्वरूप दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और महामंत्री संगठन भवानी सिंह के साथ सभी तैयारियों में जुटे हैं।

ये रहेंगे मौजूद
होटल उत्कर्ष विला में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य,निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय महा मंत्री भूपेंद्र यादव और अनिल जैन सह-महामंत्री संगठन, शिवप्रकाश, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, स्वंतंत्र देव सिंह, सतीश महाना, सुब्रत पाठक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एवं अशोक कटारिया सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगें।

Published on:
05 Jul 2018 10:05 am
Also Read
View All