आगरा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत का बना बड़ा प्लान, हर चौराहे पर होगी पुष्प वर्षा और…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 जुलाई को आगरा आ रहे हैं।

2 min read
Jul 03, 2018
BJP president Amit shah

आगरा। बहारो फूल बरसा दो मेरा महबूब आया है... ये गाना तो आपने अकसर सुना ही होगा। कुछ इसी अंदाज में भाजपा नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 जुलाई को आगरा आ रहे हैं। उनके आगमन पर भाजपाइयों ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वागत के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। इसकी जानकारी देने के लिए ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।


स्वागत के लिए विशेष तैयारियां
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि आगरा महानगर के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत लिए विशेष तैयारियां की हैं, उनके काफिले के मार्ग पर पड़ने वाले चौराहों को सजाया गया है और चौराहों पर पुष्प वर्षा कर भाजपाई अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन करेंगे, जिसमें खेरिया मोड़ और केंट चौराहा पर स्वागत के बाद अमित शाह का स्वागत माल रोड पर टैंक चौराहा, प्रताप पुरा, पोस्ट ऑफिस, तारघर और फूल सैयद आदि चौराहा के अलावा ताजगंज और बसई चौराहों पर स्वागत किया जाएगा।

इन चौराहों पर होगी पुष्प वर्षा
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि एमजी रोड पर साईं की तकिया धौलपुर हाउस, कलक्ट्रेट, धाकरण, सुभाष पार्क, राजामंडी, सेंट जोंस आदि चौराहों पर फूल वर्षा एवं चौराहों को सजा कर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, हेमन्त शर्मा, संजीव चौबे, नवल तिवारी, अभिषेक गुप्ता, मनोज शर्मा, दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ये भी होंगे आगरा में
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सह-महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगें।

Published on:
03 Jul 2018 08:00 pm
Also Read
View All