आगरा

भाजपा ने जारी की लोकसभा संयोजक एवं चुनाव प्रभारी की सूची, यहां देखें…

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा संयोजक एवं चुनाव प्रभारी की सूची जारी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 3:02 PM IST
Lok Sabha 2019 convenor and election incharge
Lok Sabha 2019 convenor and election incharge

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा संयोजक एवं चुनाव प्रभारी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई जाने पहचाने नाम को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने बृज क्षेत्र के लोकसभा संयोजक एवं प्रभारी की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक आगरा से नवीन जैन को लोकसभा का संयोजक बनाया गया हैय, वहीं एसके शर्मा को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि नवीन जैन पूर्व में उत्तर प्रदेश भाजपा में कोषाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं और वर्तमान में आगरा के महापौर हैं। बृज क्षेत्र की जारी हुई सूची में 13 क्षेत्रों के लोकसभा संयोजक और प्रभारी चुने गए हैं। आगरा के अलावा फतेहपुर सीकरी से गिर्राज कुशवाह को लोकसभा संयोजक जबकि शेर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

ब्रज में इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
वहीं ब्रज की बात करें तो मथुरा से संयोजक डीपी गोयल और प्रभारी राजकुमार चाहर, हाथरस से संयोजक सत्यपाल, प्रभारी पंकज गुप्ता, अलीगढ़ से संयोजक चौधरी नत्थी सिंह, प्रभारी अशोक राणा, एटा से संयोजक भूपेन्द्र सिंह, प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा, मैनपुरी से संयोजक नरेन्द्र राठौर और प्रभारी सुनील पाण्डेय, फिरोजाबाद से संयोजक राम कैलाश याद व और प्रभारी शिवशंकर शर्मा, बदायूं से संयोजक अशोक भारती और प्रभारी महाराज सिंह, बरेली से संयोजक संजीव अग्रवाल और प्रभारी सुरेश गंगवार, पीलीभीत से संयोजक सत्यपाल गंगवार और प्रभारी गुलशन आनंद और शाहजहांपुर से संयोजक सत्यभान सिंह भदौरिया और प्रभारी विनोद तिवारी को बताया गया है।

Published on:
Also Read
View All