आगरा

UP BIG NEWS: घर में हुआ अचानक जोरदार विस्फोट, तीन लोग बुरी तरह झुलसे

बम निरोधक दस्ते ने छानबीन शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 8:03 AM IST
blast
blast

आगरा। कस्बा पिनाहट के तालकीपार में एक घर में हुए जोरदार विस्फोट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इस विस्फोट में घर में मौजूद एक बच्चे समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में परिजनों ने तीनों को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने तीनों को आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची बम निरोधक दस्ते ने छानबीन शुरू कर दी है।

यहां का है मामला
पिनाहट की मोहल्ला तालकीपार निवासी गंगा सिंह के बरामदे मे अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ, जिससे पड़ोसियों में भी भगदड़ मच गयी। आवाज सुनते ही हर कोई गंगा सिंह के घर की ओर दौड़ा और जाकर देखा तो घर के बरामदे मे गंगा सिंह का बेटा बाॅबी उम्र करीब 23 वर्ष बुरी तरह झुलसा पड़ा है व रागिनी पत्नी मनीष उम्र करीब 25 वर्ष व प्रियांश पुत्र मनीष उम्र तीन साल भी बुरी तरह झुलस चुके थे। पड़ोसी तत्काल सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनाहट पहुंचे। तीनों घायलों की हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने इन्हें आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स के थानाध्यक्ष पिनाहट पहुंच गये और मामले की जांच शुरु कर दी।

पुलिस जुटी जांच में
मामले को गंभीरता से लेते हुऐ जांच के लिये फ़ोरेंसिक और बीडीएस की टीम को घटना स्थल पर बुलाया। जिस पर देर रात तक दोनों टीमों ने विस्फोट वाली जगह पर नमूने लेकर, मौजूद सामग्री को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है, वहीं पुलिस मामले की संघनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेन्द्र सोलंकी ने बताया कि विस्फोटक सामग्री कहां से आयी इसका कोई पता नहीं चल पाया है। क्योंकि घर पर कोई नहीं है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही सच सामने आ पायेगा।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक