आगरा

शस्त्र लाइसेंस को लेकर होने जा रही ये अहम बैठक, होंगे बड़े फैसले

कमिश्नर की इस बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 9:00 AM IST
Board review meeting
Board review meeting

आगरा। कमिश्नर केराम मोहन राव की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक 09 मई को आयुक्त सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार यादव ने देते हुए बताया है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। शस्त्र लाइसेंस को लेकर भी इस बैठक में निर्णय होगा।

ये होगा बैठक में खास
अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार यादव ने बताया कि 9 मई को सुबह 10ः30 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मण्डल के समस्त जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) आगरा , मथुरा, अपर आयुक्त, वाणिज्यकर, उपायुक्त स्टाम्प, उप आबकारी आयुक्त, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक मनोरंजन कर आयुक्त आगरा, प्रबन्ध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा, नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, क्षेत्रीय अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म, आगरा, सहायक नियंत्रक, बाट माप विज्ञान प्रतिभाग करेगें। उन्होंने बताया है कि मध्याह्न 12ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा एवं शस्त्र लाइसेंसों के सम्बन्ध में मण्डल स्तरीय समिति की बैठक होगी।

ये रहेंगे मौजूद
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, मण्डल के समस्त जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आगरा, पुलिस अधीक्षक, यातायात, नगर, ग्रामीण, आगरा पुलिस अधीक्षक (प्रज्ञान) आगरा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, ताज सुरक्षा आगरा, कमाण्डेन्ट केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, वरिष्ठ अधीक्षक, केन्द्रीय कारागार आगरा, अधीक्षक, पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग आगरा, उपायुक्त आबकारी, आगरा मण्डल, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, प्रवर्तन, आगरा, महाप्रबन्धक टोरेन्ट पाॅवर लिमिटेड आगरा प्रतिभाग करेंगे।

विकास कार्यों की होगी समीक्षा
अपर आयुक्त प्रशासन ने बताया है कि अपराह्न 02ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में मण्डल के समस्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारी एवं मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम आगरा प्रतिभाग करेगें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से विगत बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या एवं माह 30 अप्रैल, 2018 तक की समस्त सूचनायें निर्धारित प्रारुप पर दिनांक 05 मई, 2018 की पूर्वाह्न तक अनिवार्य रुप से उन्हें उपलब्ध कराने एवं अपने विभाग से सम्बन्धित लक्ष्य एवं प्रगति सम्बन्धी अद्यावधिक सूचनाओं के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर बैठक में स्वंय प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?