आगरा

पांच दिन तक होटल के कमरे में प्रेमी प्रेमिका का चला रोमांस, छठवें दिन जो हुआ उसे जानकार रह जाएंगे हैरान

थाना ताजगंज पुलिस ने प्रेमिका की शिकायत पर शुरू की मामले की छानबीन।  
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 9:15 AM IST
Love affairs
Love affairs

आगरा। कहते हैं प्यार अंधा होता है और इसी अंधेपन में वो प्रेमी के साथ आगरा तक चली आई। पांच दिन तक होटल में रुके। होटल के कमरे में रोमांस हुआ। एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं गईं, लेकिन छठवें दिन जो हुआ, उससे प्रेमिका के होश उड़ गए। प्रेमी ने होटल से चैकआउट किया। उसे रास्तें किसी बहाने से छोड़ा और उसका मोबाइल साथ लेकर फरार हो गया। युवती काफी देर तक प्रेमी का इंतजार करने के बाद घबरा गई। उसे रोता देखा राहगीरों की भीड़ वहां एकत्र हो गई। मौके पर आई पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उसने आपबीती सुनाई।


यहां का है मामला
शमसाबाद रोड पर युवती को रोता देख भीड़ लगी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर आई और युवती को थाने ले गई, जहां युवती ने बताया कि वह बाह की रहने वाली है, नोएडा में एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करती है। 20 दिन पहले उसके पास के गांव के रहने वाले टीटू का फोन आया, उसे अपने जाल में फंसा लिया और शादी करने की कहने लगा। उसने पांच दिन पहले युवती से फोन कर कहा कि वह आगरा आ जाए।युवती ने बताया कि वह आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची, वहां टीटू आ गया। वह उसे अपनी गाड़ी से फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया। वह होटल में उसके साथ पांच दिन रहा और उससे संबंध बनाए, वह उससे कहता रहा कि शादी कर लेगा, इससे युवती उसके जाल में फंस गई। युवती ने बताया कि सोमवार को वह उसे साथ लेकर अपनी कार से घूमने के लिए निकला, उसे शमसाबाद के गढ़ी रामपाल में उतार दिया, उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गया।

छानबीन में जुटी पुलिस
थाना ताजगंज पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद वह अपने पति से अलग थी और नोएडा की एक सिक्योरिटी कंपनी में काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक