आगरा

Brahma Kumari Rape Case: गिरफ्त में आए आश्रम संचालक ने ब्रह्मकुमारी आश्रम को लेकर किया बड़ा खुलासा, जो बोला सुनकर रह जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

- Brahma kumari ashram के संचालक पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप।- पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक से की पूछताछ, हुआ बड़ा खुलासा।

2 min read
Jun 26, 2019
Brahma Kumari Rape Case

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता स्थित Brahma kumari ashram में युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में आश्रम संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी आश्रम संचालक भगवान सिंह ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बड़ा खुलासा किया। क्या बोला आश्रम संचालक देखें वीडियो

ये है मामला
अलीगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने ब्रह्माकुमारी आश्रम संचालक भगवान सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सिकंदरा में शिकायत की थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। युवती ने आरोप लगाया था कि वह कई सालों से यह घिनौनी करतूत कर रहा है। 23 जून को उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह भागकर रुनकता पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो आश्रम लौट गई। दो दिन में कार्रवाई न होने पर वह मंगलवार को फिर से आश्रम से बाहर निकली और आसपास के लोगों को भगवान सिंह की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस के पास पहुंची।

ये भी पढ़ें - Brahma Kumari rape Case: ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती के साथ हुआ रेप, आरोपी आश्रम संचालक गिरफ्तार

ये बोला भगवान सिंह
पुलिस गिरफ्त में आए भगवान सिंह ने अपना गुनाह कुबूल किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि उसने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है।इसके बाद वह बार-बार यही कहता रहा कि गलती हो गई, पता नहीं था वह रिपोर्ट दर्ज करा देगी। वहीं आश्रम में रहने वाली युवतियों ने बताया कि उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता है। कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है।


जोन संचालक ने कहा फर्जी है ये आश्रम
ब्रह्माकुमारी आश्रम की जोन संचालक ब्रह्माकुमारी शीला का कहना है कि रुनकता में ब्रह्माकुमारी के नाम से फर्जी आश्रम चल रहा था। यह आश्रम माउंट आबू स्थित मुख्यालय से अधिकृत नहीं था। ब्रह्माकुमारी आश्रमों की सूची में रुनकता में कोई सेंटर नहीं है।

Published on:
26 Jun 2019 06:53 pm
Also Read
View All