आगरा

दो भाइयों के बीच आ गया संपत्ति विवाद, फिर हुआ कुछ ऐसा जमकर फिके ईंट पत्थर

— थाना मलपुरा आगरा का मामला, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।

less than 1 minute read
Jun 06, 2021
marpeet
मारपीट में घायल युवक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा आया तो दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर फिकने लगे। दोनों ओर से हुई पथराव के बाद पांच लोग घायल हो गए। वहीं पथराव के कारण लोग दहशत के चलते घरों में कैद हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें—

यह था पूरा मामला
पूरा मामला थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर के मुस्लिम बस्ती का है। यहां पर दो भाई मुन्ना और सलीम रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर शनिवार शाम दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट और पथराव होने लगा। हाईवे पर दोनों ओर से पथराव तथा लाठी डंडे चलते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। बस्ती के लोग घरों में कैद हो गए। पथराव में झगड़ा कर रहे लोग लहूलुहान हो गए। हाईवे पर पथराव होने के कारण जाम लग गया। राहगीर अपने अपने वाहनों में सहम गए। उन्होंने झगड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
यह भी पढ़ें—


पुलिस ने खुलवाया जाम
मौके पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो कुछ आरोपी मौके से भाग गए जबकि घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाते हुए जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष मलपुरा अरूण कुमार बालियान ने बताया है कि झगड़े में शकील पुत्र हाजी मुन्ना, अफजल पुत्र शर्फु, इरफान पुत्र अनवार, रिजवान पुत्र शकील, शानू पुत्र सलीम घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एस एन भिजवाया है। वहीं मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

Published on:
06 Jun 2021 12:30 pm