पति ने शादी के 20 दिन बाद ही पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया, शादी के बाद देवर करता है रेप। महिला ने डीसीपी ऑफिस के बाहर बैठकर किया हंगामा।
यूपी के न्यू आगरा से एक खबर सामने आई है जहां एक युवती ने अपने पति और देवर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता और पति दोनों ही सिपाही हैं और न्यू आगरा थाने में तैनात हैं। बुधवार को यूवती अपने पिता के साथ डीसीपी ऑफिस पहुंच गई। उसने अपने देवर पर दुराचार करने का आरोप लगाया। डीसीपी ने पहले जांच करने की बात कही तो युवती इस पर काफी भड़क गई। साथ में उसके पिता ने भी खूब हंगामा किया। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवाया।
करीब एक बजे सिपाही अपनी बेटी के साथ डीसीपी सिटी के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचे। सिपाही की उंगली और सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। डीसीपी सिटी के पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके दामाद ने उन्हें पीटा है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें उनके दामाद को गंभीर चोटें आई हैं। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद इस मामले की जांच करेंगे। उनके रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी सिपाही इस बात पर अड़ गया कि पहले मुकदमा लिखा जाएगा। सिपाही की बेटी ने जमीन पर हाथ पटक-पटक कर चूड़ियां तोड़ दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराया।
सिपाही ने बताया कि उनका दामाद सपा नेता के सुरक्षा में तैनात है। मेरी बात नहीं सुनी जा रही है। साल 2023 में युवती की शादी मैनपुरी निवासी नितिन यादव से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। युवती ने बताया कि उसने नगला पदी पर मकान ले रखा है जहां उसका देवर उसके साथ रेप करता है। डीसीपी सिटी, सूरज कुमार राय ने बताया कि यूवती के तहरीर पर मुकदमा लिखा जा चुका है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।