आगरा

Bus Accident Yamuna expressway: जानिये कैसे गई 29 लोगों की जान, बस सवार घायल ने बताया 40 सेकेंड का दिल दहला देने वाला पूरा दृश्य

Lucknow delhi bus accident में घायल ऋषि यादव ने बताया कि सभी सोये हुए थे, उसी दौरान तेज अवाज आने लगी। इसके बाद बस खाई में जा गिरी।
2 min read
Jul 08, 2019
Bus Accident Yamuna expressway
Bus Accident Yamuna expressway

आगरा। Yamuna expressway पर हुआ bus accident कितना भयानक था, इसका अंदाजा वैसे तो हादसे की तस्वीरों से लगाया जा सकता है, लेकिन इस हादसे का दिल दहला देने वाला दृश्य बताया बाराबंकी के ऋषि यादव ने। ऋषि इसी बस में सवार थे और लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। ये एक्सीडेंट सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर हुआ। उस समय बस में सवार यात्री सो रहे थे। बस जब यमुना एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से घिसटी, तो तेज आवाज आई। इसके बाद जो हुआ वो बहुत भयानक था।

ये भी पढ़ें - Yamuna Expressway Bus Accident: निहाल सिंह बन गया देवदूत...वरना डेढ़ दर्जन लोगों की और चली जाती जान

40 सेकेंड में खौफनाक मंजर
ऋषि यादव ने बताया कि लखनऊ में विगत रात्रि वह बस का इंतजार कर रहे थे। दिल्ली की ओर जाने वाली सभी एसी बसें फुल थीं। ऐसे में जनरथ की स्पेशल बस की व्यवस्था हुई। वे बस में लखनऊ से करीब 10 बजे सवार हुए। दो सीटों को छोड़कर बस की सभी सीटें फुल थीं। बस गंतव्य की ओर रवाना हुई। सुबह चार बजकर 20 मिनट पर बस सवार सभी लोग सो रहे थे। वे भी नींद में थे। अचानक घिसटने की तेज आवाज आई, जिससे सुनकर वे हड़बड़ाहट में उठे। कुछ समझ पाते, तब तक हवा में कुछ पल के लिए बस घूमती नजर आई और इसके बाद तेज धमाके के साथ बस पानी में गिरी। ये पूरी घटना होने में महज 40 सेकेंड का समय लगा।

इस तरह बची जान
ऋषि यादव ने बताया ने बताया कि बस में पानी भरने लगा। लोग नींद में थे, बस में दम घुटता जा रहा था। बस के शीशे चटक चुके थे। उन्होंने बस के शीशे में हाथ से मुक्का मारना शुरू किया, तो शीशा टूट गया। शीशा टूटते ही वे बस से बाहर निकल आए। हाथ में चोट थी, इसलिए नाले के दलदल से निकला भी बेहद मुश्किल हो रहा था। इस दौरान एक युवक वहां जो बचाव कार्य में लगा था, उसने मदद की। कुछ और लोगों को भी उसने इस तरह से निकाला।

तड़पते रहे लोग
नाले के दलदल में फसी बस में लगातार पानी भरता जा रहा था। बस में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े लोग तड़त रहे थे। बेबसी का ये मंजर, दिल दहला देने वाला था। चीख पुकार मच रही थी। लोगों का बस में बढ़ते पानी के साथ दम घुट रहा था। एक एक कर 29 जानें चली गईं।

Published on:
08 Jul 2019 03:40 pm