पुलिस जुटी तलाश में, परिवारीजनों में दहशत।
आगरा। घर के बाहर खेल रही किराना व्यवसायी की ढ़ाई वर्ष की मासूम बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची के अपहरण की तहरीर पीड़ित व्यवसायी ने थाना खंदौली में दी है। व्यवसायी द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई है। थानों में बच्ची के फोटो को भेज दिया गया है। वहीं व्यापारी की इस बालिका का फोटो वायरल कर अपील की जा रही है, कि कहीं भी इस बच्ची का सुराग लगे, तो आगरा पुलिस को सूचना दें।
ये भी पढ़ें -
यहां का मामला
ये मामला थाना खंदौली क्षेत्र का है। यहां के किराना व्यवसायी मुनेश कुमार की ढ़ाई व्र्श की बेटी हनी घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजनों ने सोचा कि वह किसी आस पड़ोस के घर चली गई होगी, लेकिन काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, आस पड़ोस में तलाशा, लोगों से भी पूछा लेकिन हनी का कुछ भी पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें -
पुलिस को दी सूचना
हनी के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम को हनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, उस समय वहां दो युवक खड़े थे। उन्हें लोग पहचानते नहीं हैं, परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि हनी का अपहरण कर लिया है। इंस्पेक्टर खंदौली का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है, बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
ये भी पढ़ें -