आगरा

पुलिस चौकी में व्यापारी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस चौकी में व्यापारी की मौत के बाद जब परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, तो अधिकारियों के पसीने छूट गए।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 7:31 PM IST
Businessman
Businessman

आगरा। पुलिस चौकी में व्यापारी की मौत के बाद जब परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, तो अधिकारियों के पसीने छूट गए। मामले की गंभीरता देखते हुए सीओ सदर पोस्टमार्टम ग्रह पहुंच गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से जान गई है।

ये है मामला
आगरा कैंट पुलिस चौकी पर विगत दिवस पुलिस नामनेर के रहने वाले राकेश को पूछताछ के लिए लाई थी। बताया गया है कि मकान के बंटवारे को लेकर राकेश के भाई भीमसेन ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया गया है कि पुलिस चौकी में उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना किसी मुकदमे के राकेश को पकड़ कर ले गई। चौकी में उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई।


जानकारी पर उड़े अधिकारियों के होश
उधर जब परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए, तो पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि व्यापारी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Updated on:
7 Aug 2019, 7:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?