आगरा

सीबीएसई के छात्रों को इस जिले में नहीं होगी गणित की दोबारा परीक्षा

दसवीं का पेपर हुआ था लीक, आगरा में नहीं होगा दोबारा एग्जाम, 12वीं का सिर्फ अर्थशास्त्र का पेपर देंगे छात्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 10:56 AM IST
CBSE 10th Maths Exam

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में इस बार प्रश्नपत्र लीक होने से हड़ंकप मचा था। छात्रों को दोबारा पेपर देने के लिए जल्द ही तारीखों का एलान होने वाला है। लेकिन, आगरा में गणित के छात्रों के लिए सीबीएसई की ओर से राहत की खबर आई है। जो छुट्टी प्लान कर चुके थे। उन्हें छुट्टी कैंसल नहीं करानी पड़ेंगी। दसवीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर ये है कि उन्हें दोबारा गणित की परीक्षा के लिए तैयारी नहीं करनी पड़ेगी।


12,460 छात्र रजिस्टर्ड, विद्यार्थी हित में बताया निर्णय
जनपद में दसवीं क्लास में करीब 12,460 छात्र रजिस्टर्ड हैं। पेपर लीक के चलते छात्रों में बेचैनी का आलम था। सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान ने जानकारी दी है कि जनपद के दसवीं के छात्र छात्राओं को गणित विषय की परीक्षा दोबारा नहीं देनी होगी। जरूरत पड़ने पर दिल्ली से हरियाणा और दिल्ली के छात्रों की परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। विद्यार्थी हित में सीबीएसई ने ये निर्णय लिया है।


3500 छात्र पंजीकृत हैं अर्थशास्त्र 12वीं के, अर्थशास्त्र का पेपर देना होगा
वहीं आगरा जनपद में 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए अर्थशास्त्र विषय का पेपर दोबारा कराया जाएगा। इस विषय के करीब 3500 छात्र पंजीकृत हैं। गणित के पेपर का दोबारा ना होना छात्रों के लिए खुशी का माहौल लेकर आया है। कई छात्र अभिभावकों के साथ समर वेकेशन प्लान कर चुके थे। गौरतलब है कि सीबीएसई का पेपर लीक होने के बाद लगातार घमासान मचा हुआ था। दोबारा परीक्षा के चलते छात्र परेशान थे। वहीं अभिभावक भी परेशान थे। ऐसे में आगरा के दसवीं के छात्रों को ये बड़ी राहत की खबर है।

Published on: