आगरा

चैत्र नवरात्रि 2018: यहां जमीन से प्रकट हुई चामुंडा देवी, दर्शन मात्र से होती हर मनोकामना पूरी, देखें वीडियो

देवी मां की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया, बल्कि खुद देवी मां यहां पर खुद व खुद प्रकट हुईं थीं।

2 min read
Mar 12, 2018
Chaitra Navratra 2018

आगरा। चैत्र नवरात्रों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ दिन तक नौ देवियों की पूजा की जाएगी। देवी मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शहर के प्रमुख मंदिरों में नवरात्र को लेकर तैयारियां चल रही हैं। हर मंदिर की अलग ही मान्यता है। ऐसा ही एक मंदिर है धाकरान में। एमजी रोड के पास धाकरान क्षेत्र में स्थित इस मंदिर की विशेष मान्यता है। बताया जाता है, कि यहां पर देवी मां की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया गया, बल्कि खुद देवी मां यहां पर खुद व खुद प्रकट हुईं थीं।

ये भी पढ़ें -

प्राचीन है मंदिर
धाकरान स्थित चामुंडा देवी मंदिर 200 से भी अधिक वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि यहां स्थापित माता चामुंडा माता की प्रतिमा यहीं की जमीन से निकली थीं। मान्यता ये है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से माता से कुछ भी मांगे, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शुरुआत में यहां छोटा मंदिर हुआ करता था, लेकिन देवी मां के चमत्कारों ने भक्तों को इस मंदिर की ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आज यहां भव्य मंदिर बन गया है। यहां पर दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।

ये भी पढ़ें -

योगी आदित्यनाथ की सरकार में खनन माफिया बेखौफ, वन विभाग की टीम को छुपकर बचानी पड़ी जान, देखें वीडियो


ये कहते हैं महंत
इस मंदिर के महंत से पत्रिका टीम ने बात की, तो उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मां चामुंडा देवी का भव्य दरबार सजता है। नौ दिन तक विशेष पूजा अर्चना की जाती है, फूल बंगला सजाया जाता है। दूर दूर से भक्त माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर नवरात्रे के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे के आयोजन किए जाते हैं।

Published on:
12 Mar 2018 07:03 pm
Also Read
View All